अगर आप NBFC या HFC जैसे Bajaj Finance, LIC Housing Finance, Piramal, Muthoot से लोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। RBI ने जो नया ड्राफ्ट जारी किया है, उसके बाद इनसे लोन लेना महंगा हो सकता है।
क्यों महंगा होगा NBFC/HFC से लोन?
1. अब हर 3 महीने में बढ़ेगी आपकी EMI
पहले NBFCs साल में एक बार आपका ब्याज बढ़ाते थे। RBI के नए नियम – Interest Rates on Loans and Advances Directions 2026 के अनुसार अब हर लोन को हर 3 महीने में रीसेट करना होगा। Kotak की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक का ब्याज बढ़ते ही NBFCs की उधारी भी हर 3 महीने में महंगी होगी और वो सीधा आपकी EMI पर डाल देंगे।
2. PLR Minus का खेल खत्म – अब डिस्काउंट नहीं मिलेगा
अभी HFCs कहते थे – हमारा PLR 12% है, आपको 9% पर दे रहे हैं। नए नियम में RBI ने कहा है – कोई भी लोन बेंचमार्क से नीचे नहीं दिया जा सकता। इससे LIC Housing और Bajaj Housing जैसी बड़ी कंपनियों की वो ट्रिक खत्म हो जाएगी जिससे वो नए ग्राहकों को सस्ता और पुराने ग्राहकों को महंगा लोन देती थीं। अब सबके लिए एक जैसा रेट होगा, जो पहले से ज्यादा हो सकता है।
3. छोटे लोन वालों को भी झटका
₹50,000 तक के लोन पर RBI ने ब्याज की सीमा तय करने की बात कही है। इससे फिनटेक कंपनियों ने जो महंगे ब्याज पर लोन देना शुरू किया था, उस पर तो लगाम लगेगी, लेकिन अच्छी CIBIL वाले ग्राहकों के लिए भी प्रोसेस सख्त हो जाएगा।
किसे ज्यादा नुकसान होगा?
- Prime Home Loan लेने वाले: जिनका लोन LIC Housing, Bajaj Housing जैसी बड़ी HFC में है, उनकी प्राइसिंग फ्लेक्सिबिलिटी खत्म होगी। गिरते ब्याज में भी उनका ब्याज जल्दी कम नहीं होगा।
- Affordable HFC वाले सेफ हैं: जिनका मार्जिन पहले से ज्यादा है, उन पर असर कम होगा।
कब से लागू होगा?
1 अप्रैल 2027 से नए लोन पर और 1 अप्रैल 2029 तक सभी पुराने लोन को नए सिस्टम में आना अनिवार्य होगा।
आपको क्या करना चाहिए?
अगर आप NBFC/HFC से लोन लेने का सोच रहे हैं, तो 31 मार्च 2027 से पहले ले लें। और अगर आपका लोन पहले से चल रहा है, तो अपने बैंक से बात करके EBLR पर शिफ्ट होने का ऑप्शन पूछें।
FAQs
Q. क्या सच में NBFC से लोन महंगा होने वाला है?
हां, क्योंकि अब NBFCs को बैंक से लिया गया पैसा हर 3 महीने में महंगा होगा, और वो बोझ ग्राहकों पर आएगा।
Q. क्या मेरा पुराना Home Loan भी महंगा होगा?
आपके पुराने लोन को 1 अप्रैल 2029 तक नए नियम में शिफ्ट करना होगा, तब आपका स्प्रेड और रीसेट पीरियड बदल सकता है।
Q. तो क्या बैंक से लोन लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा?
फिलहाल हां। SBI, Bank of Baroda जैसे बैंक पहले से ही EBLR पर हैं और उनका रेट ट्रांसमिशन ज्यादा पारदर्शी है।
